Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम 12 जुलाई को
  • पौड़ी

एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम 12 जुलाई को

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गूगल मीट का आयोजन किया गया। जिसमें 12 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई और संगठन के विस्तार, भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि 12 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में सभी कार्मिकों को बढ़-चढ़कर भाग लेना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहा है। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान देने, पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी रखी। कहा कि पेंशन प्रकाश यात्रा में पेंशन बहाली के समर्थन में जुटाए गए 10 हजार हस्ताक्षर को पुरानी पेंशन की मांग के साथ मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को जल्द भेजा जाएगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने 12 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। उन्होंने पेंशन बहाली के लिए सांगठनिक मजबूती पर भी जोर दिया। बैठक में देशभर के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों और राज्यभर के 80 हजार नई पेंशन बहाली से आच्छादित कार्मिकों से पेड़ लगाने की अपील की गई है। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. डीसी पसबोला, महिला उपाध्यक्ष बबीता रानी, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह सिंधवाल, आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल और प्रवक्ता डा. कमलेश कुमार मिश्र ने भी विचार रखे। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत ने संगठन के आर्थिक पक्ष पर भी जोर देने की बात कही। मंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसका आर्थिक पक्ष ही होता है। गढ़वाल मंडल सचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि पेंशन प्राप्ति के लिए अभी एक लंबे और सतत आंदोलन की आवश्यकता है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव उनियाल, खुशाल सिंह रावत, राहुल जोशी, अनिल प्रकाश उनियाल, जसवंत रावत चमोली, ज्योति नौटियाल, नवीन सैनी, मीनाक्षी उपाध्याय, गुरुदेव रावत, मुरली मनोहर भट्ट, रश्मि गौड़, गुरदेव रावत, पंकज मौर्या, अमित ध्यानी, शंकर भट्ट, शशि चौधरी, शशि बेंजवाल, पंकज नौडियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, चार पर्यटक घायल
Next: चेक-इन के दौरान शख्स बोला ‘बम’, सुनते ही केरल के एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.