Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क से नीचे पलटा ट्रक, मालिक की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान
  • अल्मोड़ा

सड़क से नीचे पलटा ट्रक, मालिक की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
default featured image

अल्मोड़ा। रविवार देर रात एक ट्रक बाड़ेछीना के पास सड़क पर पलट गया जिसमें ट्रक मालिक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक का नशे में होना बताया जा रहा है। ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रहा था जिसमे निर्माण सामग्री लदी थी। ज्यों ही यह बाड़ेछिना के पास पहुंचा ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिसमें ट्रक के पीछे निर्माण सामग्री में सो रहे ट्रक मालिक की मौत हो गई वहीं चालक कूद गया।

रविवार की देर रात निर्माण सामग्री हल्द्वानी से मुनस्यारी ले जा रहा ट्रक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बाड़ेछीना से कुछ दूरी पर पलट गया। घटना में ट्रक में निर्माण सामग्री पर सो रहे ट्रक मालिक बागेश्वर निवासी पंकज सिंह धपोला पुत्र मोहन सिंह(28 वर्ष) की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पता चला है कि ट्रक चालक नशे की हालत में ट्रक को चला रहा था। वहीं एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच निर्माण सामग्री के नीचे दबे शव को निकाला।
पुलिस को घटना की जानकारी रात्रि 2.35 पर हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक मालिक घटना के समय गहरी नींंद में था। ट्रक स्वामी का शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिये ले जाया जा रहा है। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ सरियापानी के हेड कांस्टेबल रवि रावत, दीप चन्द्र सती, प्रेम सिंह, मनोज टोलिया, बालम सिंह, रोहित काण्डपाल, पैरामैडिक्स अनुप रावत व शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, पूरे देश में ठप हो सकती है संचार सेवा
Next: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का सनसनीखेज ऑडियो लीक, देशद्रोही हैशटैग चलाने का दे रहीं निर्देश

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.