Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू
  • नैनीताल

शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। बेसिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की सहायक अध्यापक एलटी स्नातक वेतनक्रम में पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल के सभागार में काउंसिलिंग की गई। इनमें हिन्दी, संस्कृत विषय के 81 शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें से 67 शिक्षकों को सुगम एवं दुर्गम की सेवाओं के आधार पर विद्यालय आवंटित किए गए। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को 30 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के तहत पदोन्नति दी जा रही है। बेसिक शिक्षा से 1207 शिक्षकों के आवेदन पत्र मंडलीय कार्यालय को मिले थे। इस क्रम में 293 शिक्षक पदोन्नति के लिए अर्ह पाए गए। पुरुष व महिला संवर्ग के अंतर्गत हिन्दी विषय में 71, संस्कृत विषय में 10 शिक्षकों को पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग किए जाने को आमंत्रित किया गया था। इसके तहत हिन्दी में 60, संस्कृत विषय में 07 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि 30 जून को गणित व विज्ञान विषय और 1 जुलाई को अंग्रेजी, व्यायाम, कला, गृह विज्ञान, सामान्य, वाणिज्य तथा संगीत विषय के शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी। प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पूरन बिष्ट, ललित उपाध्याय, जगमोहन रौतेला, आलोक जोशी, राजेन्द्र अधिकारी, संजय रौतेला, ललित सती, नवीन पांडे, महेश आर्या, क्षितिज तिवारी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
Next: पवन हंस हेलिकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग, 4 लोगों की मौत, 5 को बचाया गया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.