Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा: सांख्यिकी दिवस पर सांख्यिकी विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में सतत विकास के लिए आंकड़े विषय पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीरज तिवारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिष्ठाता छात्र कल्याण और विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र प्रो. इला साह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर विभागाध्यक्ष गणित विभाग बीसी तिवारी और विभागाध्यक्ष सांख्यिकी विभाग स्पर्श भट्ट ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रो. नीरज तिवारी ने सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशांत महालनोबिस को याद किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही गोष्ठी के विषय “Data of sustainable development” (सतत विकास के लिए आंकड़े) पर सभी छात्र छात्राओं व शोधार्थियों को बताया। वहीं उनके द्वारा मानव जीवन में सांख्यिकी के महत्व की विशेषता को शब्दों में ढालने की कला को सर्वश्रेष्ठ बताया। प्रो० नीरज तिवारी ने डाटा और सतत विकास के 17 गोल्स के बारे में बताया।

प्रो. इला साह ने अपने वक्तव्य में सांख्यिकी विषय का समाज शास्त्र और समाज के अन्य हिस्सों में इस्तमाल पर प्रकाश डाला।

वहीं प्रो स्पर्श भट्ट ने कहा की प्रो. प्रशांत बचपन से एक जुझारू छात्र रहे थे। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। उनमें किसी बदु पर गहन अध्ययन व विचार करने की कला एवं क्षमता भरी थी। जो विषय के हर पहलु पर एक नये विचार को जन्म देता था। यही वजह है कि सांख्यिकी जैसे महत्वपूर्ण विषय के वे जन्मदाता बने।

कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी आशीष पंत के द्वारा किया गया। इस मौके पर सांख्यिकी विभाग के शिक्षक गिरजा शंकर जोशी, शोध विद्यार्थी नवीन नैनवाल, नेहा मटियानी, भूमिका भट्ट, ऋषभ आदि छात्र छात्राओं ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।

गोष्ठी में योगेश मैलानी, पुष्पा वर्मा, कुसुमलता, मनदीप बिदान, इंद्र मोहन पंत, भानुप्रताप रावत, माधवानंद शर्मा, हिमानी आदि कई छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 शव मिलने से सनसनी, प्रवासी तस्करी की आशंका
Next: शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.