Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अधिवक्ता के बंद घर में चोरी
  • देहरादून

अधिवक्ता के बंद घर में चोरी

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने लगातार चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने लेहमन रोड पर घनी आबादी क्षेत्र में एक अधिवक्ता के बंद मकान के ताले तोड़कर घर को पूरी तरह से खंगाल डाला। चोरों घर से आठ लाख रुपये की सोने चांदी की ज्वेलरी और छह लाख रुपये की नगदी चुराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। लेहमन अस्पताल रोड हर्बटपुर में एडवोकेट बलजीत सिंह का घर है। चोरों ने एडवोकेट के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर लगभग आठ लाख रुपये की ज्वेलरी और छह लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। बलजीत सिंह ने तुरंत ही घटना की जानकारी हर्बटपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं। साथ ही बलजीत सिंह ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। एडवोकेट बलजीत सिंह ने बताया की वह अपने परिवार के साथ अपनी मां का ऑपरेशन कराने 24 जून को लुधियाना गये थे। मंगलवार रात को जब वह लौटे तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। घर के ताले टूटे हुए थे और पूरे घर को चोरों ने खंगाला था। कपड़े बिखरे पड़े मिले। घर की आलमारी और तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे आठ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात, घंड़ी और महंगा सामान चोरी हो चुका था। बताया कि आलमारी की तिजोरी में छह लाख रुपये की नगदी भी रखी थी। जिसे चोर उड़ा ले गये। वहीं, एक दिन पहले विकासनगर बाजार में भी चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि एसओजी की टीम के साथ चोरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुरानी चोरी के मामलों में जेल से जमानत अथवा सजा पूरी होने पर बाहर आये चोरों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिमला बाईपास रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
Next: हनोल को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा: सतपाल महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.