Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी
  • हरिद्वार

नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

रुड़की। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ फोन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। जिनसे लगातार मैसेज और कॉल की जा रही है।
भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। आरोप है कि तभी से उनके फोन पर धमकी भरे मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं। जिनमें उन्हें जान से मारने, गर्दन काटने की धमकी दी जा रही है। फोन करने वाले खुद को पाकिस्तान, सउदी अरब, जिम्बाबे, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों का बताते हैं। बताया कि राजस्थान में भी नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने पर एक युवक की हत्या की गई है। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, दीपक पांडेय, कवीश मित्तल, रजत गौतम, विवेक त्यागी, अनंत, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कटौती से नाराज लोगों ने बिजलीघर घेरा
Next: मां बेटी से दुष्कर्म में खुलासे के करीब पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.