Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा की गाथा के साथ अल्मोड़ा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

भाजपा की गाथा के साथ अल्मोड़ा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा का प्रशिक्षण वर्ग 28 जून को आरंभ हो गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में उनके साथ विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने स्वागत भाषण से मदन कौशिक का स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनता पार्टी बनने के लिए अनेक कुर्बानियां देनी पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व के कार्यकर्ता एक विचार के लिए समाज में काम करने के लिए आए थे और समाज की परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें राजनीतिक संगठन का स्वरूप लेना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी, पंडित नेहरू के कई विचारों को उन्होंने अपने विचारों से समाप्त करने का कार्य किया। दो प्रधान दो निशान दो संविधान का सबसे पहला विरोध श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा ही किया गया और कश्मीर में ही उनका बलिदान हुआ। 1975 के आपातकाल को हटाने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी आहुति दी गई कई कार्यकर्ताओं की इसमें जान गई और कई कार्यकर्ता वर्षों तक जेल में बंद रहे लेकिन जनता के लिए उनका संघर्ष कभी खत्म नहीं हुआ। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद आम जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार संघर्ष किया गया जिससे आम जन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जनसंघ जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी बनने में कई पीढ़ियां खप गई तब जाकर भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम अध्याय शुरू हो पाया। भारतीय जनता पार्टी को अटल बिहारी वाजपेई जैसे नेताओं ने खींचा है, लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के बलिदानों से इस पार्टी ने प्रगति पाई है और 2014 के बाद देश ही नहीं पूरे विश्व को नरेंद्र मोदी जैसे नेता का मिलना सौभाग्य का विषय रहा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को पूरी दुनिया विश्व गुरु के रूप में देख रही है उनके एक आह्वान पर 193 देश योग करने के लिए खड़े हो जाते हैं तो पूरी दुनिया कोरोना काल में किए गए उनके कार्यों को देखकर आपदा से निपटने की अपनी योजनाओं का निर्माण करती है। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जहां ऐतिहासिक विजय प्राप्त करी वहीं 2019 में 303 सीटें जीतकर नए इतिहास का सृजन किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने चुनावी वादों के साथ आगे बढ़ रही है कश्मीर में धारा 370 हो या तीन तलाक जैसे मुद्दे हो या हमारी आस्था से जुड़े राम जन्मभूमि न्यास का विवादित स्थल राम जन्मभूमि के लिए सपना हो, जिसका शिलान्यास 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है ऐसे कई कार्य है जिनसे देश आगे की ओर जा रहा है और हम कार्यकर्ताओं का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए नैनीताल के पूर्व सांसद बलराज पासी ने 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किस प्रकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का असमायिक व रहस्यमय निधन हुआ जिसका आज तक भी पता नहीं लग पाया है। इंदिरा गांधी के युग में आपातकाल खालिस्तान आंदोलन पर भी उन्होंने अपने विचार रखे। 2014 के निर्वाचन के बाद देश एक ऐसे युगांतकारी परिवर्तन का गवाह बना जिसने पूरे भारत को एक नई दिशा प्रदान करी। गठबंधन राजनीति और अस्थिरता को समाप्त करने वाला यह दौर भारत को मजबूत करने की ओर ले गया। तुष्टीकरण एवं राजनीतिक कदाचार का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हुआ और विकास के नाम पर लोगों ने मतदान करना शुरू किया 2014 से 2019 का काल संक्रांति का काल रहा और 2019 के बाद भारतीय राजनीति का रंग बदलना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश प्रगति के पथ पर निकल चुका है। कार्यक्रम का संचालन महेश नयाल ने किया। इस दौरान वर्ग व्यवस्थापक के रूप में प्रोफेसर एसएस पथनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसी बी अध्यक्ष ललित लटवाल, सुभाष पांडे, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, विनीत बिष्ट, संदीप सिंह भोज, राहुल वोहरा, अर्जुन बिष्ट, अमित साह मोनू, सौरभ वर्मा, हरीश कनवाल, राजा खान, सलमान अंसारी, पीयूष कुमार, धर्मवीर आर्य, महिपाल बिष्ट किरण पंत, ममता भट्ट, बीना नयाल, प्रेमा मेर, मीना नेगी, निशा बिष्ट, रेखा आर्य, बबीता, हेमा सुप्याल, निर्मला जोशी, चंपा पांडे, नरेंद्र प्रसाद सहित जनपद के समस्त पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वजन कम करने में कैसे मदद करती है ग्रीन टी?
Next: संदिग्ध बीमारी के चलते मांस की 8 दुकानें कराई बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.