Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुकान के सामने व्यापारी को बुरी तरह पीटा, पत्नी से की छेड़खानी
  • ऊधम सिंह नगर

दुकान के सामने व्यापारी को बुरी तरह पीटा, पत्नी से की छेड़खानी

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रात के समय दुकान के बाहर खड़े युवक को टोकने पर युवक व उसके साथियों ने व्यापारी के साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट कर दी। व्यापारी के पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़खानी की। इस घटना में व्यापारी घायल हो गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। व्यापारी रात को खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ टहलने निकला था। तभी उसने देखा कि उसकी दुकान के शटर के पास एक लड़का अंधेरे में खड़ा था। शक होने पर व्यापारी ने उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा। आरोप है इससे गुस्साए युवक ने मौके पर अपने तीन अन्य साथी बुला लिए। आरोपियों ने लाठी-डंडे से व्यापारी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। व्यापारी की पत्नी ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़खानी की। इस घटना में व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौ बाइक और एक स्कूटी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.