Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new


देहरादून।
सेना में नियमित भर्ती बंद कर अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में केकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया व केंद्र सरकार से तत्काल अग्निपथ योजना वापस लेने व पूर्व की भांति नियमित भर्ती शुरू करने की मांग की।
देहरादून की कैंट विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विधानसभ प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सिकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लूपुर चौक पर शहीद प्रमोद सजवाण के स्मारक के समक्ष प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन किया व तत्पश्चात बल्लूपुर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री धस्माना ने केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि देश के एक एक संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने के बाद अब मोदी सरकार की कुदृष्टि अब सेना पर पड़ गयी है और अब अग्निपथ योजना को ला कर मोदी सरकार ने युवाओं सेना व देश तीनों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में सेना के तीनों अंगों में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। पिछले दो सालों से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई और भर्ती के नाम पर जो प्रक्रिया चल रही थी वो अग्निपथ योजना की घोषणा होते ही सब समाप्त कर दी गयी। श्री धस्माना ने कहा कि अभी तक जो सेना में जवान भर्ती होता था वो 15 से 18 वर्ष तक अपना योगदान देता था और अवकाश प्राप्त होने तक उसे पदोनत्ति व अवकाश प्राप्त होने के बाद पेंशन व अन्य सुविधाएं मिलती थी किंतु अग्निपथ की घोषणा के साथ ही सेवा का कार्यकाल चार वर्ष, कोई पदनाम पदोनत्ति कोई पेंशन व अवकाश प्राप्ति के बाद कोई सुविधा नहींN मिलेगी ऐसा कर केंद्र सरकार ने न केवल युवाओं के साथ बल्कि सेना व देश के साथ भी धोखा किया है। श्री धस्माना ने कहा कि इस योजना के बारे में सभी तर्क झूठ का पुलिंदा है।
धरना प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुमित खन्ना,कुलदीप जखमोला, अवधेश, अनीता दास, सोनू काज़ी, घनश्याम वर्मा, विजय शाही, सलीम अंसारी, शुभम सैनी, संजय भारती, अंजू भारती, मेहमूदन, नदीम कुरैशी,अनिल डोबरियाल, अमित अरोड़ा समेत सिकड़ों लोग शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क चौड़ीकरण से खेतों में पड़ रहा मलबा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग
Next: अशासकीय स्कूल छात्रों के लिए मांगी मुफ्त किताबें और टैबलेट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.