Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • डीडीहाट में खड़े वाहनों में तोड़फोड़, दहशत
  • पिथौरागढ़

डीडीहाट में खड़े वाहनों में तोड़फोड़, दहशत

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व में चोरों ने मंदिरों और स्कूलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अब उनके निशाने पर वाहन हैं। डीडीहाट में वाहनों में तोड़फोड़ और तेल चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने नगर के बीचोबीच खड़े छह से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर उनमें से तेल चोरी कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

बीते शनिवार रात चोरों ने विकासखंड परिसर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और उनमें से तेल चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में खड़े वाहनों को भी अपना निशाना बनाया। रविवार सुबह वाहन स्वामियों को मामले का पता चला। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए चोरों का पता लगाने की मांग की। वहीं, नगर के बीचोबीच हुई वाहनों में तेल चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। वाहन स्वामियों ने कहा नगर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वे रात के समय घरों के नजदीक वाहनों को खड़ा करते हैं। लेकिन तोड़फोड़ और तेल चोरी की घटनाओं से उनकी चिंता बढ़ गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है जल्द मामले का खुलासा कर चोरों का पता लगा लिया जाएगा। वहीं, डीडीहाट के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में चोरी की घटनाएं बढ़ने के साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

लंबे समय से सक्रिय है वाहनों से तेल चोर गिरोह:
विकासखंड में तैनात पीड़ित उप कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार ने बताया बीते सप्ताह भी चोरों ने विकासखंड परिसर में खड़े उनके निजी वाहन में तोड़फोड़ की और उसमें से तेल चुरा लिया। कहा इसके अलावा अन्य वाहनों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया था। लंबे समय से नगर में वाहनों से तेल चुराने वाला गिरोह सक्रिय है, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
Next: सूअरों के अज्ञात बीमारी की चपेट में आने की जताई आशंका

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.