Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अतिक्रमण पर चली जेसीबी
  • पौड़ी

अतिक्रमण पर चली जेसीबी

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

कोटद्वार। उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान व्यापारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी झड़प भी हुई लेकिन प्रशासन के कड़े तेवर को देखते हुए व्यापारियों को पीछे हटना पड़ा। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से तीन जेसीबी लगाये गये थे और शांति व्यवस्था बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलाया गया था। 18 नवंबर 2020 को हाई कोर्ट ने नेशनल हाईवे के साथ ही नगर निगम की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। तब निगम प्रशासन ने नजीबाबाद चौक से मालवीय उद्यान तक अतिक्रमण चिह्नित कर दिसंबर 2020 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस पर कुछ भवन स्वामियों ने उच्चतम न्यायालय में अपील कर दी। उनका तर्क था कि उच्च न्यायालय ने भवन स्वामियों का पक्ष सुने बिना निर्णय दे दिया। इस पर उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय को दूसरे पक्ष की बात सुनने के निर्देश दिये। तब नगर निगम ने 79 भवन स्वामियों की बातों को सुना, जिसमें से 43 भवन स्वामी अतिक्रमण की जद में पाए गए। इस पर निगम ने उन्हें नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद व्यापारी एक बार फिर उच्च न्यायालय पहुंचे, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई। याचिका खारिज होने के बाद नगर निगम ने जिलाधिकारी को पत्र भेज अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती का आग्रह किया था। जिस पर जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार व लैंसडौन के उप जिलाधिकारियों को बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था जिसके बाद कुछ लोगों ने अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया था लेकिन जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था गुरुवार से उनका अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रंचिंग ग्राउंड को आबादी से हटाने की मांग
Next: पाबौ के बाद अब सुरमाड़ी में गुलदार का खौफ, मवेशी को बनाया निवाला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.