Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ मंदिर प्रांगण में गेट निर्माण और घंटा न लगने से तीर्थपुरोहित नाराज
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर प्रांगण में गेट निर्माण और घंटा न लगने से तीर्थपुरोहित नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
kedarnath

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मुख्य गेट व घंटा न लगाने से आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने बीकेटीसी के सीईओ एवं प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकारी स्तर पर यह कार्रवाई नहीं की गई तो पुरोहित मजबूर होकर आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष एकादशी से स्वयं ही भूमि पूजन कर मंदिर प्रांगण में गेट व घंटा निर्माण का कार्य शुरू करेंगे। बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह एवं प्रशासन को दिए ज्ञापन में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि आपदा के 9 साल गुजर गए हैं किंतु मंदिर प्रांगण में अभी तक गेट निर्माण और घंटा नहीं लगाया गया है। इसको लेकर तीर्थ पुरोहितों में काफी नाराजगी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि वह कई बार मंदिर समिति, शासन-प्रशासन से मुख्य गेट निर्माण और घंटा लगाने का आग्रह कर चुके हैं किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान केदारनाथ मंदिर में प्रवेश करने से पहले भक्त द्वारा घंटा बजाकर एक अलग आनंद की अनुभूति करता था किंतु बीते कई वर्षों से तीर्थयात्री को मंदिर में प्रवेश करने से पहले इस अवसर से वंचित रखा जा रहा है जो आस्था के साथ खिलवाड़ है। कहा कि शासन-प्रशासन की निष्क्रियता के कारण तीर्थ पुरोहित अब मजबूर होकर आषाढ़ माह मास की कृष्ण पक्ष एकादशी को स्वयं भूमि पूजन कर गेट निर्माण व घंटा लगाने का कार्य शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी, केदारसभा महासचिव राजकुमार तिवारी, आचार्य संतोष त्रिवेदी, तेज प्रकाश तिवारी, आचार्य संजय तिवारी, रोशन तिवारी आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो अलग-अलग बस हादसों में आधा दर्जन से अधिक यात्री चोटिल
Next: यात्रा व्यवस्था में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.