Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • व्यापारी और पुलिस के बीच बहस, डीडी चौक पर जाम
  • ऊधम सिंह नगर

व्यापारी और पुलिस के बीच बहस, डीडी चौक पर जाम

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। डीडी चौक पर व्यापारियों ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई कर रही पुलिस का विरोध कर दिया। इससे व्यापारियों और पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई। भीड़ जमा होने से जाम लग गया। इसी दौरान यहां से गुजर रहे एसएसपी ने भी अपनी कार रुकवा ली और व्यापारियों को नाले के अंदर सामान रखने की हिदायत दी। ऐसा न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इसके बाद व्यापारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे के आसपास सीपीयू इंचार्ज राकेश बिष्ट और यातायात प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने के लिए बाजार क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस टीम ने बाजार से लेकर डीडी चौक तक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक-एक कर नाली के बाहर तक अतिक्रमण फैलाए लोगों का चालान किया गया। करीब 50 दुकानदारों का चालान कर दिया। इस बीच किसी व्यापारी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा को सूचित किया। इसके बाद संजय जुनेजा के साथ कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध कर दिया। पुलिस ने उन्हें बताया कि यहां पर नाली के बाहर तक अतिक्रमण था। इसकी वजह से चालान किया जा रहा है। इस बीच पुलिस और व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। इससे डीडी चौक पर जाम लग गया। इसी समय डीडी चौक से निकल रहे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जाम लगता देखा। वह भी वहां पर रुक गए। एसएसपी के सामने व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान एसएसपी ने सभी व्यापारियों की बात सुनने के बाद नाले के बाहर दुकान न लगाने की हिदायत दी। साफ किया अगर कोई बाहर तक अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानदारों को समझाकर नाली के पास से दुकाने हटाकर लगाने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद एसएसपी मंजूनाथ चले गए। इससे मामला शांत हो गया।

अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई: पुलिस की टीम काफी समय से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पिछले एक सप्ताह से दुकानदारों के चालान भी किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि नाली के अंदर ही दुकानें लगाई जाएगी, अगर कोई दुकानदार नाली के बाहर दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि उन्होंने बुधवार के दिन 50 चालान किए हैं। आगे की अतिक्रमण की दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस की समस्या होने पर करें इन चाय का सेवन, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा
Next: प्रशासन ने माना वन पंचायत की जमीन पर दिया था खनन का पट्टा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.