Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बैनामा, विवाह रजिस्ट्री में मनमानी वसूली का आरोप
  • बागेश्वर

बैनामा, विवाह रजिस्ट्री में मनमानी वसूली का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

बागेश्वर। जमीनों की रजिस्ट्री के अलावा बेनामा, विक्रय अभिलेख, विवाह पंजीकरण, गोदनामा पंजीकरण, सहभागिता सहित अन्य कार्यों में पंजीयन के नाम पर मनमानी धनराशि लेने का मामला प्रकाश में आ रहा है। जिला बार एसोसिएशसन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने तथा सीसीटीवी व सरकारी मूल्य सूची चस्पा कराने की मांग की है।

शुक्रवार को डीएम को भेजे पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उप निबंधक कार्यालय तहसील में दस्तावेजों के सरकारी नियत शुल्क के अतिरिक्त अवैध शुल्क लिया जा रहा है। याचिका लेखकों द्वारा आम लोगों से दस्तावेजों के लेखन तथा पंजीकरण में मनमानी की जा रही है। प्रत्येक भूमि विक्रय विलेख पंजीकरण में दो से दस हजार रुपये तक की धनराशि ली जा रही है। दस्तावेजों का कोई शुल्क बोर्ड नहीं होने से मनमानी हो रही है। उप निबंधक कार्यालय में सीसीटीवी लगाने व सरकारी शुल्क का बोर्ड लगाने की मांग की। शुल्क की सूची दैनिक समाचार पत्रों के माध्मय से भी प्रसारित करने का सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने पूर्ति विभाग में लम्बे समय से जमे कर्मचारियों का भी स्थानांतरण करने की मांग की है। मांग करने वालों में अध्यक्ष विनोद भट्ट, सचिव चंदन ऐठानी आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निपथ योजना अमेरिका, ब्रिटेन, रूस की सेनाओं की तर्ज पर: भट्ट
Next: शारदा नदी में शव मिलने से सनसनी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.