Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
  • देहरादून

महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी की कार्रवाई का आरोप लगाया।
महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। भाजपा सरकार केंद्रीय ऐजेंसियों का दुरुपयोग अपनी राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि और विपक्षी दलों से द्वेष की भावना के लिए कर रही है। इसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस मुख्यालय में की गई बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाजपा की इस हिटलरशाही और फासीवादी सोच के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के उत्पीडन कर रही है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का द्योतक है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता गोदावरी थापली, सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष विरेंद्र पोखरियाल, प्रवीन त्यागी, डॉ. विजेन्द्र पाल, डॉ. आरएस त्यागी, अजय बेनिवाल, नागेष रतूड़ी, अमित चंद सोनकर, सुनिल कुमार बांगा, राहुल, अमित सिंह, प्रियांश छाबड़ा, विजय रतूड़ी, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीजीपी को भी नहीं बख्‍शा साईबर ठगों ने
Next: शिक्षक प्रशिक्षकों ने मांगा अलग कैडर, 20 जून को काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.