Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी जिले में 5 महीने के अंदर 16 सड़क हादसे, 23 लोगों की गईं जान
  • पौड़ी

पौड़ी जिले में 5 महीने के अंदर 16 सड़क हादसे, 23 लोगों की गईं जान

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक 16 सड़क हादसों में 23 लोग अपनी जान गवां चुके है। गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे द्वारा बुलाई गई समिति की बैठक में दी।
डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने लोनिवि, परिवहन व पुलिस समेत संबंधित सभी रेखीय विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जो सड़क मार्ग दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील हैं, उन स्थानों पर शीघ्र ही साइनबोर्ड व क्रैश बैरियर लगाने के साथ ही उनका ट्रीटमेंट भी शुरू करें। इसके लिए जिलाधिकारी ने लोनिवि को 30 जून तक का सीमा दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर महीने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। पहले यह बैठक त्रैमासिक आयोजित होती थी। डीएम ने समिति में एक सदस्य गैर सरकारी भी रखने के निर्देश दिये हैं।बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020-21 में कुल 67 सड़क दुर्घटनाओं में 38 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 96 घायल हुए। बैठक में परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में कोटद्वार व श्रीनगर क्षेत्र दुर्घटनाओं के लिहाज से काफी संवदेनशील है। डीएम से सड़क के किनारे नालियों की साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिये हैं। डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थानों में विशेष रूप से रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाने को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाएं बन रहीं हैं बाघ का आसान शिकार… फतेहपुर रेंज में बड़े-बड़े शिकारी-ड्रोन भी आदमखोर के आगे फेल
Next: केदारनाथ से लौटी सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.