Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 51 साल की नर्स से थे सिपाही के रिश्ते, कत्ल कर शव कार में डाल घूमता रहा; फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

51 साल की नर्स से थे सिपाही के रिश्ते, कत्ल कर शव कार में डाल घूमता रहा; फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

उल्हासनगर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के उल्हासनगर से अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है। केस में आरोपी एक पुलिस कॉन्स्टेबल है। खबर है कि पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की जगह खोज रहा था। इस दौरान वह दिन भर घूमता रहा। मामले में कांस्टेबल के एक रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है। उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस ने 39 वर्षीय कांस्टेबल सचिन खाजेकर और उसके रिश्तेदार कल्पेश खैरनार को 51 वर्षीय नर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान आशा मोरे के रूप में हुई है। आरोपी ने 13 जून की रात में चलती कार में गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए उल्हासनगर, कल्याण, भिवंडी से नेवाली गांव तक करीब 13-14 घंटे घूमता रहा।
जब आरोपी शव को ठिकाने लगाने में असफल रहा, तो उसने मदद के लिए खैरनार को बुलाया। वहीं, रिश्तेदार ने भी इस काम का जिम्मा अन्य व्यक्ति को सौंप दिया, जिसने पुलिस को खबर कर दी। घटना उल्हासनगर के कैलाश कॉलोनी इलाके की है। कथित तौर पर कांस्टेबल के साथ संबंध से पहले मृतक की दो बार शादी हो चुकी थी।

कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
एक मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि एक कार कल्याण के पास नेवाली इलाके में सुनसान इलाके में है। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में शव पाया।
हिल लाइन पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत ढेरे ने बताया, कांस्टेबल के कई सालों से महिला से विवाहेतर संबंध थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला नियमित रूप से पैसे मांग रही थी और उस पर परिवार को छोडक़र अपने साथ रहने के लिए कह रही थी। इससे कांस्टेबल नाराज हो गया और उसे मारने का फैसला किया। उसने महिला को घूमने के लिए बुलाया और चली कार में गला घोंट कर मार डाला।

घटना से घबराए आरोपी ने महिला के शरीर को ठिकाने लगाने की जगह तलाशी, लेकिन 14 जून की शाम तक उसे कोई जगह नहीं मिली। पुलिस ने बताया, उसने अपने रिश्तेदार को मदद के लिए बुलाया और उसने किसी और को फोन कर काम सौंप दिया। उस व्यक्ति ने हमें घटना के बारे में जानकारी दी थी।
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीरों के लिए विशेष कोर्स शुरू करेगा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
Next: सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की गई थी बुलेटप्रूफ गाड़ी की रेकी, एसआईटी की जांच में सामने आई ये बात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.