Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही ट्रैफिक प्लान फेल
  • देहरादून

वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही ट्रैफिक प्लान फेल

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  गंगा दशहरा के लिए बनाया गया पुलिस का ट्रैफिक प्लान शनिवार को वीकेंड पर पर्यटक वाहनों का भारी दबाव बढ़ने पर फेल हो गया। हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म से भद्रकाली और ब्रह्मपुरी तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। जाम के चलते खदरी रेलवे क्रासिंग से ऋषिकेश पहुंचने में दो से ढाईं घंटे लगे, जबकि सामान्य दिनों में 25 मिनट में यह सफर तय होता है। जाम और ऊपर से चिलचिलाती धूप से लोग झुंझलाते नजर आए।
मैदानी इलाके दिल्ली, एनसीआर, गुडगांव, पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप है। लिहाजा राहत पाने को वहां से लोग रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। खासकर शनिवार, रविवार वीकेंड पर ज्यादा पर्यटक उमड़ रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही भारी संख्या में पर्यटकों की आमद से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म से खदरी रेलवे क्रासिंग, आईडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी तिराहा, जयराम आश्रम चौराहा, घाट चौक, चंद्रभागा पुल तिराहा से लेकर तपोवन ब्रह्मपुरी तक वाहनों का लंबा जाम रहा। हरिद्वार की ओर से आने वाले यात्री वाहनों का रूट हरिद्वार बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया गया था । हाईवे और बाइपास मार्ग पर पयर्टक वाहनों का ज्यादा दबाव बढ़ने से ट्रैफिक प्लान फेल हो गया। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान जद्दोजहद करते रहे, लेकिन बेलगाम ट्रैफिक देर शाम तक पटरी पर नहीं आया।

संपर्क मार्ग भी वाहनों से पैक रहे
शनिवार को वीकेंड पर ऋषिकेश में हाईवे और बाईपास मार्ग तो वाहनों से पैक रहे ही, शहर के अंदरूनी संपर्क मार्गों पर भी जाम रहा। रेलवे रोड, प्रगति विहार, आशुतोषनगर मार्ग, संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग पर डीएल, एचआर, यूपी नंबर के वाहनों के घुसने से जाम की समस्या रही। संपर्क मार्गों पर जाम के चलते पैदल चलना भी मुश्किल रहा।

बिगड़ रहा वाहनों का माइलेज
लंबे जाम में फंसने के कारण वाहनों का माइलेज भी बिगड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दून मार्ग पर आशुतोषनगर तिराहा से नटराज चौक तक और रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन से डीजीबीआर तक लंबा जाम लगने से दुपहिया वाहन सवार भी जाम में फंसे रहे। बार-बार ब्रेक लगाने, स्पीड बढ़ाने और जाम में इंजन को चालू रखने की मजबूरी से वाहनों का माइलेज भी बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर जेब पर पड़ता है। एक लीटर पेट्रोल की जगह दो से ढाई लीटर पेट्रोल खर्च हो जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में मुद्रास्फीति 4 दशकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
Next: नौकरी: चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के 24 रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.