Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कत्ल के आरोपी बेटी व दामाद को आजवीन करावास की सजा
  • उत्तरकाशी

कत्ल के आरोपी बेटी व दामाद को आजवीन करावास की सजा

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने शुक्रवार को पिता की हत्या की दोषी बेटी एवं दामाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं दोनों अभियुक्तों पर 15-15 हजार रूपए का अर्थ दंड जमा करने का आदेश दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूनम सिंह ने बताया कि घटना नौगांव ब्लॉक के तियां गांव की है। जहां 18 जून 2019 को आपसी झगड़े के दौरान कविता व उसके पति सुनील निवासी कसलना तहसील बड़कोट ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय कविता का भाई एवं मां भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन आंखों के सामने हत्या होती देख मां व बेटा अपनी जान बचाकर जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रहरी को दी। ग्राम प्रहरी ने इसकी जानकारी राजस्व उप निरीक्षक दारसौं को दी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी करने के बाद राजस्व पुलिस ने विवेचना शुरू की और 1 सितंबर 2019 को मामले में राजस्व उप निरीक्षक राजेश सिंह रावत ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह रावत ने सात गवाह व अन्य साक्ष्य पेश किए। जिस पर फैसला सुनाते हुए जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने दोनो को दोषी करार देते हुए आजीवन करावास की सजा सुनाई। वहीं दोनो दोषियों को पंद्रह -प्रंदह हजार रूपए अर्थदंड जमा करने का आदेश दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धार्मिक टिप्पणी और कानपुर हिंसा के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर जिले में रहा अलर्ट
Next: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.