Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार दुर्घटना में घर की शादी में शामिल होने आ रहे 11 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत
  • अल्मोड़ा

कार दुर्घटना में घर की शादी में शामिल होने आ रहे 11 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
default featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: द्वाराहाट से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर मंगलवार की देर शाम जालली के पास अनियंत्रित होकर एक कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना के घायल 11 वर्षीय बच्चे ने भी हायर सेंटर जाने से पूर्व रात्रि में ही दम तोड़ दिया। बच्चे के पिता और चाचा की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि मां दुर्घटना के दौरान कार से छिटक गईं। उन्हें अधिक चोटें नहीं आईं।

आपको बता दे की डहल गांव में चाचा की लड़की के विवाह समारोह में शामिल होने कार से गांव आ रहे देवेंद्र सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह बोरा, कविता बोरा और पारस कार में सवार होकर आ रहे थे। रानीखेत पार करने के बाद गांव से कुछ मीटर पहले ही कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में देवेंद्र और भूपेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि 11 वर्षीय पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे राजकीय अस्पताल रानीखेत और फिर यहां से एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। उप राजस्व निरीक्षक इसरार अहमद ने बताया कि भवाली के पास जाते ही बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना से पूरे डहल गांव में मातम का माहौल है। कविता बोरा के सम्मुख दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है, हालांकि लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। देवेंद्र और भूपेंद्र दोनों सगे भाई थे।

(रिपोर्ट मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 हजार रिश्वत मांग रहा कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
Next: बलूचिस्तान में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.