Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गोली लगने से अधिवक्ता घायल
  • हरिद्वार

गोली लगने से अधिवक्ता घायल

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
default featured image

लाइसेंसी पिस्टल की साफ सफाई के दौरान गलती से चली गोली

रुडकी। अधिवक्ता की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनकर कचहरी परिसर में हडक़ंप मच गया। अन्य अधिवक्ता घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां अधिवक्ता घायल मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में नई कचहरी स्थित है। मंगलवार दोपहर करीब पौने बारह बजे के आसपास चैंबर नंबर 102 में अधिवक्ता मेधार्ती मलिक (45 ) निवासी ब्रह्मपुर जट कोतवाली मंगलौर अकेले बैठे थे। इस बीच चैंबर में गोली चलने की आवाज अन्य अधिवक्ताओं ने सुनी। गोली की आवाज सुनकर कचहरी परिसर में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में अपने-अपने चैंबर से अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। चैंबर के अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। अधिवक्ता मेधार्ती मलिक के पैर में गोली लगी थी। गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य अधिवक्ताओं की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चैंबर के आसपास से गुजर रहे अन्य अधिवक्ताओं और लोगों से मामले के बारे में जानकारी जुटाई। रामनगर चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित का कहना है कि चैंबर के अंदर अधिवक्ता मेधार्ती मलिक अपनी लाइसेंसी पिस्टल की साफ सफाई कर रहे थे। इस बीच गलती से ट्रिगर दब गया और गोली पैर में जा लगी। उपचार के लिए घायल अधिवक्ता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकदमा वापस लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव
Next: बिना नोटिस नौकरी से निकालने पर महिला कर्मचारियों ने किया हंगामा

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.