Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुरानी पेंशन बहाली को विधायक ने लिखा सीएम को पत्र
  • बागेश्वर

पुरानी पेंशन बहाली को विधायक ने लिखा सीएम को पत्र

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों को बागेश्वर विधायक चंदन राम का भी समर्थन मिल रहा है। रविवार को कर्मचारियों ने उपवास रखने के साथ विधायक को ज्ञापन भी दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का हवाला देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए गंभीरता से विचार करने की मांग की। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने बताया कि प्रदेश में अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम से जोड़ा गया है। जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में न्याय संगत नहीं है। इस स्कीम में जीपीएफ की सुविधा नहीं है। पेंशन वेतन में भी दस प्रतिशत की कटौती की गई है। सेवाकाल के बाद अगर कर्मचारी की मृत्यु हो गई तो उसके परिवार को भी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। नई स्कीम में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रावधान भी नहीं है। वहीं यह पेंशन योजना पूरी तरह से शेयर बाजार पर निर्भर है। जिसमें कर्मचारियों को कुल जमा राशि का केवल 60 प्रतिशत ही प्राप्त हो रहा है। योजना की इन नियमों से कर्मचारी नाराज हैं और नई पेंशन योजना का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वहीं स्वयं को ठगा महसूस कर रहे कर्मचारियों को उम्मीद है कि भाजपा सरकार उनके साथ न्याय करेगी। उन्होंने सीएम से कर्मचारियों की इन समस्याओं पर गौर करते हुए पुरानी पेंशन बहाली का लाभ देने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाचा ने किया 8 साल के भतीजे से कुकर्म
Next: स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.