Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोगों के मरने की सूचना
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोगों के मरने की सूचना

RNS INDIA NEWS 05/06/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एनएच-94 पर डामटा से दो किमी आगे जानकीचट्टी के पास रविवार देर शाम एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में 22 लोगों के मरने की सूचना है। बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। हादसे में 22 की मौत हो गई है। अन्‍य घायलों का डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। इनमें ज्यादातर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के पन्ना से चारधाम यात्रा के लिए आए 28 श्रद्धालु सुबह 10 बजे हरिद्वार से यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की बस से यमुनोत्री धाम के लिए चले। चालक और परिचालक समेत 30 यात्री इसमें सवार थे। इनमें 14 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान डामटा के पास बस अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उस वक्त आठ से दस वाहनों का काफिला वहां से गुजर रहा था, इनमें दो वाहन इस बस में सवार श्रद्धालुओं के साथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के भी थे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा 10 जून को ब्राह्मण महोत्सव का आयोजन
Next: रुद्रपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.