
काशीपुर। पुलिस ने सात ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बुधवार देर शाम बांसफोडान चौकी प्रभारी गणेश भट्ट पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अल्ली खां में एक संदिग्ध युवक उनको घूमते दिखाई दिया। युवक को रोककर उन्होंने उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक की जेब से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल खालिक निवासी आशियाना बिल्डिंग अल्ली खां बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही उसका चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

