Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बिना सुरक्षा पल्स पोलियो कार्यक्रम का हिस्सा बनने से आशा कार्यकर्ताओं का इनकार
  • नैनीताल

बिना सुरक्षा पल्स पोलियो कार्यक्रम का हिस्सा बनने से आशा कार्यकर्ताओं का इनकार

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

सरकार ने आशाओं को बंधुवा मजदूर समझ लिया है: रिंकी जोशी

हल्द्वानी। आशा कार्यकर्ताओं ने बिना सुरक्षा पल्स पोलियो कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि कोरोनाकाल में आशाओं को बिना सुरक्षा उपकरण दिए ही काम कराया जा रहा है। ऐसे में किसी भी बच्चे में संक्रमण फैला तो परिवार वालों का गुस्सा आशाओं को ही झेलना पड़ेगा। नैनीताल जिले में पूरी तरह बेकाबू हो चुके कोरोना की चपेट में आकर आशाएं भी संक्रमित हो रही हैं। 20 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसे सफल बनाने में आशाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। आशाएं वेतन,सुरक्षा समेत कई मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से गुजारिश कर रही हैं। मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की नगर अध्यक्ष रिंकी जोशी ने कहा कि सरकार ने आशाओं को बंधुवा मजदूर समझ लिया है। कोरोना के खतरे के बीच आशाओं को बिना सुरक्षा काम कराया जा रहा है। आशाएं बीमार हो रही हैं तो उन्हें सडक़ों पर छोडक़र डॉक्टर भाग रहे हैं। इससे आशाओं में काफी नाराजगी है, इसलिए तय किया गया है कि बिना मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स समेत सुरक्षा उपकरणों के बिना आशाएं पल्स पोलियो अभियान का हिस्सा नहीं बनेंगी। इस संबंध में आशा संगठन ने एकजुटता दिखाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में आया रैगिंग का मामला सामने

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.