Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सम्मान निधि योजना से वंचित प्रदेश के 60 हजार किसान
  • उत्तराखंड

सम्मान निधि योजना से वंचित प्रदेश के 60 हजार किसान

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

उत्तराखंड में अब भी करीब 60 हजार किसान केंद्र सरकार की सम्मान निधि योजना से वंचित हैं। आधार लिंक न होने और दस्तावेजों का सत्यापन न होने पाने के कारण उन्हें किस्त जारी नहीं की जा रही है, जबकि कोरोना महामारी के कारण सत्यापन का कार्य लटका हुआ है। कृषि विभाग ने राजस्व विभाग से सत्यापन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध भी किया है। कोरोना काल में कई महत्वपूर्ण कार्य अटक गए हैं। इसका खामियाजा प्रदेश के किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। आवेदन के दौरान विवरण में गड़बड़ी होने और दस्तावेजों का सत्यापन न हो पाने के कारण करीब 60 हजार पात्रों को किसान सम्मान निधि की किस्त जारी नहीं हो रही है। इनमें करीब 40 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्हें केवल आधार लिंक कराना है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वे कॉमन सर्विस सेंटर भी नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा करीब 20 हजार पात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन भी ठप पड़ा है। इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग की है, लेकिन कोरोना संकट के बीच यह कार्य पिछले कुछ माह से नहीं हो पा रहा है। कई बार केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि अब भी देश में लाखों की तादाद में ऐसे किसान हैं, जिनके दस्तावेजों में गलती है, इसकी वजह से उन्हें पैसा ट्रासफर नहीं किया गया है। कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि प्रदेश में करीब साढ़े आठ लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकतर किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की जा रही हैं। इस साल की आखिरी किस्त भी जारी कर दी गई है। कुछ किसानों का आधार कार्ड अपडेट किया जाना है और कुछ के दस्तावेजों की गलतियां सुधारी जानी हैं। जल्द यह कार्य भी पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसान के खाते में डाली जाती है। इसमें कृषि विभाग को किसानों की पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, राजस्व विभाग दस्तावेजों के सत्यापन में सहयोग करता है। आवेदन के लिए श्चद्वद्मद्बह्यड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्य उपकरणों का हब बनने जा रहा उत्तराखंड
Next: पूर्व मुख्यमंत्रियों के बकाया भुगतान मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.