Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गैस गोदाम पर फायरिंग मामले में गोदाम स्वामी के बयान दर्ज
  • हरिद्वार

गैस गोदाम पर फायरिंग मामले में गोदाम स्वामी के बयान दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

रुडकी। गैस गोदाम पर फायरिंग करने के मामले में गोदाम स्वामी के बयान दर्ज किए गए हैं। जिस रास्ते से बदमाश फरार हुए थे, वहां रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है। शहरभर के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाल लिए हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में कांग्रेसी नेता मुकेश सैनी की गैस एजेंसी का गोदाम है। गोदाम पर 9 सितम्बर पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे थे। गोदाम पर उस वक्त सिलेंडर वितरण चल रहा था। इस बीच सडक़ पर खड़े होकर बदमाशों ने बिना किसी को कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी थी। बदमाशों ने वहां किसी से कुछ नहीं कहा और न ही लूट का प्रयास किया था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवा में भी दो फायर कर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मैनेजर वीरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बदमाशों की शिनाख्त के लिए तीन टीमों का भी गठन किया गया है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि गैस गोदाम पर फायरिंग करने के मामले में गोदाम स्वामी के बयान दर्ज किए गए हैं।
यूपी से खाली हाथ लौटी टीम
रुडक़ी। गैस गोदाम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीआईयू और गंगनहर कोतवाली की तीन टीम लगी है। बदमाशों के बारे में तीनों ही टीम अपने-अपने स्तर से शिनाख्त करने में लगी है। गंगनहर कोतवाली से एक टीम वेस्ट यूपी गई थी। लेकिन वहां पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वेस्ट यूपी में दबिश देकर पुलिस को खाली हाथी मायूस लौटना पड़ा। रुडक़ी क्षेत्र के कई संदिग्धों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। कई ऐसे आपराधिक लोगों से भी पूछताछ की गई है जो पूर्व में फायरिंग करने के मामले में प्रकाश में आ चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड सेंटर में भर्ती महिला से एंबुलेंस चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Next: लाखों की लागत से बने पोस्टमार्टम हाउस को स्वास्थ्य विभाग ने अनुपयुक्त करार दिया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.