Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • आज का राशिफल 15 सितम्बर
  • संस्कृति

आज का राशिफल 15 सितम्बर

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rashifal

कैसा रहेगा आपका राशिफल
15-Sep-20

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे किंतु आवेश में कोई निर्णय न लें. राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी. मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है. ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा. नये कार्यं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा. आय के साधन सुलभ होंगे. घर में प्रसन्न माहौल होगा. ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा. किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी. उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी. परिजनों से कष्ट की आशंका है. ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => किसी से झूठ न बोलें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
आपका मन भावनात्मक आकांक्षाओं से प्रभावित रहेगा. अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी से छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी. किसी नये कार्य में संलग्नता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे. ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें. कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं. सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => पानी में तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. घर का माहौल उत्साहित रहेगा. दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित होंगे. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय => किन्नरों को पान खिलाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है. जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे. शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में रुई, घी और मिश्री दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी अत: इसमें सुधार लायें. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => टमाटर न खाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है. निकटस्थ सम्बन्धों में शंकाओं को हावी न होने दें. भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. जीवनसाथी का सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा. ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर हल्दी और केसर मिलाकर छींटे।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा. नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतें. ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
मजबूती के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे. लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें. किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है. बड़ों का सम्मान करें. ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
नई प्रतिभाएं उजागर होंगी. प्रिय लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिणाम हेतु चिंतित होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें. पारिवारिक वातावरण मधुर बनेगा. ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => पीले या सफेद फूल को हल्दी के पानी में भिगा कर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के कहर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में पसरा सन्नाटा
Next: कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपचार के लिए आइवरमेक्टिन दवा को मिली शासन की मंजूरी, शासनादेश जारी

Related Post

rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 12 जुलाई

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 11 जुलाई

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 10 जुलाई

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.