Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लडक़ी से इश्क की मिली सजा
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लडक़ी से इश्क की मिली सजा

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 25 वर्षीय हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लडक़ी से इश्क किया और उससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी।  हत्या के आरोप में लडक़ी का भाई समेत दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को सोमवार रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम लडक़ी से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लडक़ी के घरवाले भी नाराज और असहमत थे।
विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लडक़ी के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।

दो लोगों ने हथियार घोंपकर कर दी हत्या: दोस्त
मामले में विजय की मां ने पुलिस की शिकायत में लडक़ी के पिता और भाई पर उसके बेटे को चाकू मारने का आरोप लगाया है। विजय के दोस्त ने संवाददाता को बताया कि हम बैठे थे और बातचीत कर रहे थे और वे अचानक कहीं से दिखाई दिए। कुछ देर में वो हमारे सामने दो लोग खड़े हो गए। हमें पता नहीं था कि वे कौन हैं। उन्होंने विजय पर हमला किया। उनके पास एक हथियार भी दिया, जिससे उन्होंने विजय पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गए।

पहले भी धमका चुके हैं लडक़ी के घरवाले
विजय की मां ने कहा कि पहले भी लडक़ी का भाई विजय को धमका चुका है। उन्होंने बताया,उसका भाई दो अन्य लोगों के साथ घर आया था और हमें चेतावनी दी थी। उसने हमें चेतावनी दी थी कि मेरे बेटे को लडक़ी के साथ संबंध खत्म करने के लिए कहें। हमने उससे मेरे बेटे को नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध किया और उसे सुनिश्चित किया कि मेरा बेटा इस संबंध को जारी नहीं रखेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और मेरा बेटा मुझसे छिन गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिसकर्मी पर रिवॉल्वर तानने वाले शाहरुख पठान के स्वागत में जुटी भीड़, बीमार पिता से मिलने के लिए मिली थी पैरोल
Next: एक और मॉडल ने की आत्महत्या, तीन दिन में दूसरी घटना से सहमा कोलकाता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.