Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • असम में बाढ़ से तबाही, मरने वालों की संख्या 30 पहुंची, 5.61 लाख लोग प्रभावित
  • राष्ट्रीय

असम में बाढ़ से तबाही, मरने वालों की संख्या 30 पहुंची, 5.61 लाख लोग प्रभावित

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

गुवाहाटी (आरएनएस)। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण एक बच्चे सहित दो और लोगों की मौत हो गई। राज्य के सात जिलों में बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कामरुप और नौगांव के राहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढक़र 30 हो गई है।अथॉरिटी ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वहीं कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने बाढग़्रस्त असम में राहत प्रयासों में मदद देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड रुपए दिए हैं। एनआरएल ने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक (प्रभारी) भास्कर ज्योति फुकान ने हाल में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से चेक सौंपा।
प्रेस रिलीज में बताया गया कि राज्य में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर हुई क्षति को देखते हुए और इससे निपटने में सरकारी मशीनरी की मदद करने की खातिर एनआरएल ने यह आर्थिक मदद की है। मुख्यमंत्री सरमा ने संकट की घड़ी में एनआरएल के योगदान की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्तों का खून : लग्जरी लाइफ के लिए करा दी माता-पिता की हत्या
Next: प्रधानमंत्री मोदी 31 को करेंगे किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.