Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अपराधियों की आंखों में दिखना चाहिए पुलिस का खौफ: डीजीपी
  • ऊधम सिंह नगर

अपराधियों की आंखों में दिखना चाहिए पुलिस का खौफ: डीजीपी

RNS INDIA NEWS 27/05/2022
default featured image

रुद्रपुर। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि अपराधियों की आंखों में पुलिस और कानून व्यवस्था का खौफ नजर आना चाहिये। उन्होंने आदतन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई और संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यशैली ऐसी हो, जिससे आम जनता के बीच उनका सम्मान बना रहे। डीजीपी शुक्रवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनने के लिये पहुंचे थे। कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने कहा कि राज्य में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिये काम किया जा रहा है। अपराधों पर लगाम कसने के लिये पुलिस सेवा को चुस्त बनाना लक्ष्य है। कहा कि हिस्ट्रीशीटरों और आदतन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। गैरकानूनी संपत्तियों को जब्त, ध्वस्त किया जायेगा। कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश कसने के लिये पुलिस विभाग प्रतिबद्ध है। इस दौरान डीजीपी ने जनसंवाद में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि वे नशे से दूर रहें। कहा कि नशा मजा नहीं, बल्कि सजा है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक कार्यों से जुड़ने की अपील की।

यहां डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी रुद्रपुर, सीओ सिटी, जाहिद रजा रिजवी, आशुतोष शर्मा, विकास शर्मा, अजय तिवारी, रमेश मिड्डा, आशुतोष सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक सिंघल, संजय जुनेजा, सोनू अनेजा, विशाल गर्ग, अनिकेत सिंह, डीपीएस की वाइस प्रिसिंपल और छात्राएं समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

एप पर करें नियम तोड़ने वालों की शिकायत:  डीजीपी ने कहा कि राज्यभर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार अभियान चल रहे हैं। बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने अपना एप ‘ट्रैफिक आई भी लांच किया है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। डीजीपी ने बताया कि इस एप के जरिये आम जनता यातायात नियम तोड़ने वालों की फोटो भेज सकती है। जांच के बाद पुलिस ऐसे लोगों के ई-चालान की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर भूल गई भाजपा: प्रीतम
Next: फर्जी आय प्रमाण पत्रों की जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.