Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • बिहार, झारखंड के कुख्यात नक्सली का शव बरामद, 25 वर्षों से पुलिस को थी तलाश
  • झारखंड
  • बिहार

बिहार, झारखंड के कुख्यात नक्सली का शव बरामद, 25 वर्षों से पुलिस को थी तलाश

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

गया (आरएनएस)। बिहार, झारखंड का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मोस्ट वांटेड नक्सली संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी एवं मध्य जोन के प्रभारी शीर्ष नक्सली नेता संदीप यादव उर्फ विजय यादव का शव बुधवार की रात उसके पैतृक गांव बांकेबाजार थाना क्षेत्र के बाबूरामडीह के समीप जंगल से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उसके दोनों पैर बंधे थे तथा चेहरे पर कई निशान थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि संदीप उर्फ विजय यादव की मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उसके परिजनों ने दवा के रिएक्शन के कारण मौत बता रहे हैं। कुछ लोग हत्या की भी बात कह रहे हैं। मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने शव की पहचान की है। शव की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता संदीप यादव उर्फ विजय यादव की तलाश पुलिस को पिछले 25 सालों से अधिक समय से थी। संदीप यादव पर बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 50 लाख से अधिक का इनाम था। संदीप यादव को पकडऩे के लिए कई राज्यों की पुलिस परेशान थी।
बांके बाजार पुलिस अधिकारी अमरजीत चौधरी ने बताया कि मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक बार फिर विस्फोटों से दहला काबुल और उत्तरी अफगानिस्तान, 16 लोगों की मौत
Next: मोदी सरकार के 8 साल पूरे, भाजपा कोटे के केंद्रीय मंत्री देश भर में पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.