Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कश्मीर में आतंकियों ने फिर की हिमाकत, पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटी भी जख्मी
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकियों ने फिर की हिमाकत, पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटी भी जख्मी

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने बड़ी हिमाकत करते हुए पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। श्रीनगर जिले के सूरा इलाके में यह अटैक हुआ है। गोलीबारी में पुलिसकर्मी सैफुल्लाह कादरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यही नहीं इस हमले में उनकी बेटी भी जख्मी हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सैफुल्लाह कादरी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. जीएच यातू ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर सैफुल्लाह कादरी मृत पाए गए थे। हालांकि उनकी बेटी की हालत स्थिर है। घटना होने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में आतंकवादियों ने स्थानीय सैनिकों, पुलिसकर्मियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले तेज कर दिए हैं। यही नहीं दूसरे राज्यों से आए प्रवासी लोगों पर भी हमले बढ़े हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों के ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाहट के चलते आतंकी ऐसे हमलों को अंजाम दे रहे हैं ताकि खौफ पैदा किया जा सके। कश्मीरी पंडितों की वापसी के प्रयास, पंचायत चुनावों में लोगों की सहभागिता जैसे कदमों से भी आतंकवादी बौखलाहट में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूरी नहीं हुई मन्नत तो भगवान पर उतारा गुस्सा, मंदिर में घुसकर तोड़ डालीं मूर्तियां,  पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: राशिफल 25 मई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.