Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर के दिव्यांग का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल
  • हरिद्वार

लक्सर के दिव्यांग का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के दिव्यांग कार रेसर दिग्विजय ने एक और उपलब्धि पाई है। दिसंबर 2021 में आयोजित 4000 किमी की कार रेस को दिग्विजय ने 76 घंटों में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। मंगलवार को एसडीएम ने दिग्विजय को अपने कार्यालय में सम्मानित किया।
लक्सर के दाबकी निवासी डॉ. जितेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। इनमें छोटा बेटा दिग्विजय के दोनों पैर जन्म से खराब हैं। दिग्विजय को रेस का शौक है। वे अक्सर कार और बाइक रेस की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं। दिसंबर 2021 में गुंबल इंडिया नामक संस्था ने गुजरात के कोटेश्वर धाम से अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव काहो तक चार हजार किलोमीटर की नॉन स्टाप कार रेस आयोजित की थी। दिग्विजय समेत कुल 17 खिलाड़ियों ने इस कार रेस में हिस्सा लिया था।

दिग्विजय ने लगातार 76 घंटे कार चलाकर यह रेस जीती थी। जीत के बाद दिग्विजय ने अपनी इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल करने के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन की स्क्रूटनी कर पूरी जांच करने के बाद आखिरकार उनकी उपलब्धि वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल कर ली गई है। इसी 22 मई को वर्ल्ड रिकॉर्ड के चीफ एडिटर पवन सोलंकी ने मुंबई (महाराष्ट्र) के अंधेरी शहर में बुलाकर वर्ल्ड रिकार्ड्स की ट्राफी प्रदान की। दिव्यांग खिलाड़ी का नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने मंगलवार को दिग्विजय को अपने कार्यालय में सम्मानित कर, उनका हौसला बढ़ाया। एसडीएम ने भविष्य में हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिग्विजय को दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व उपनिरीक्षक के नाम से बनाई फर्जी रिपोर्ट
Next: शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, लूट का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.