Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
  • पौड़ी

पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

पौड़ी। पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जिले में 1908 व्यक्तिओं के खिलाफ धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखने, पर्यटक स्थलों की स्वच्छता व हुड़दंग न किये जाने को लेकर मिशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है।

बताया कि जिले के तीर्थ स्थलों, पर्यटक व सामाजिक स्थलों पर चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने वाले, लोक शांति को प्रभावित करने वाले 1908 व्यक्तियों के विरुद्ध (पुलिस अधिनियम, गंदगी फैलाने, कोटपा, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्यवाही की गई है। बताया कि पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा के तहत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों में सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। एसएसपी ने सभी से तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखने, धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करने की अपील की है। कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग, गंदगी व मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शांति को प्रभावित करेगा उसके खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी को जिताने के लिए रात्रि प्रवास कर रहे भाजपाई
Next: बद्रीनाथ और हेमकुंड यात्रियों की सहायता और शिकायतों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.