Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विद्युत चोरी में 7 के खिलाफ केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

विद्युत चोरी में 7 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। विद्युत विभाग की छापामार कार्रवाई में विद्युत चोरी करते हुए सात विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण द्वारा की गई कार्रवाई के चलते उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने केबल तार को सीज करते हुए उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी कर दिया है।
उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड के अंशुल मदान की मौजूदगी में विद्युत विभाग की टीम ने 12 मई की दोपहर को प्रीत विहार स्थित सनसिटी कॉलोनी पहुंची। जहां टीम ने प्रत्येक घर जाकर विद्युत तारों की जांच की तो पता चला कि कॉलोनी के नौ उपभोक्ताओं द्वारा केबल डालकर विद्युत पोल से विद्युत चोरी की जा रही है। जिस पर उपखंड अधिकारी के आदेश पर सनसिटी निवासी बूटा सिंह के घर पर 15 मीटर केबल डालकर 3.930 केडब्लू आरटीएस, अजय रस्तोगी 20 मीटर केबल डालकर 1.724 केडब्लू, अरुण कुमार 21 मीटर केबल तार डालकर 3.807 केडब्लू, वीरेंद्र कुमार 15 मीटर केबल डालकर 1.060 केडब्लू, राजपाल 16 मीटर केबल डालकर 0.616 केडब्लू विद्युत भार की चोरी पकड़ी गयी।

इसके अलावा अशोक लाल के घर में 14 मीटर केबल डालकर 0.148 किलोवाट , मुकेश लाल 19 मीटर केबल डालकर 0.894 केडब्लू विद्युत भार की चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद टीम ने विद्युत तार को काटकर सीज कर दिया और विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड अंशुल मदान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने 135 विद्युत अधिनियम के तहत विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग की छापामार कार्रवाई के चलते उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुनानक कॉलेज में रजिस्ट्रेशन की फीस न लौटाने पर हंगामा
Next: सीएम साहब के गुस्‍से की भेंट चढ़ गये आरटीओ दिनेश पठोई, किए सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.