Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकार जोशीमठवासियों को औली में करे भूमि आवंटित
  • उत्तराखंड
  • चमोली

सरकार जोशीमठवासियों को औली में करे भूमि आवंटित

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

चमोली। जोशीमठवासियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जोशीमठ के हक हकूकधारियों को औली में भूमि आवंटित करने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों के शिष्ठमंडल ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने की भी सीएम से गुहार लगाई। कहा कि पिछले कई महीनों से जोशीमठ के कई क्षेत्रों में तेजी से भू स्खलन की समस्या बढ़ी है। वर्तमान में सुनील वार्ड का अधिकांश भाग इससे प्रभावित है। भू धंसाव से लोगों के खेत एवं आवासीय मकान दरक रहे हैं। कई बार प्रशासन से भूगर्भीय सर्वे कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस दिशा में काई कार्यवाही नहीं की है। अब जब मानसून आने वाला है तो लोगों में डर और बढ़ गया है। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने कहा कि औली जोशीमठ के काश्तकारों के हक हकूक का क्षेत्र है। यहां पूर्व में जोशीमठ के लोग काश्तकारी एवं खेती करते आये हैं।साथ ही सरकार ने पूर्व में भी जोशीमठ के लोगों को औली में भूमि आवंटित की है। अब जब जोशीमठ खतरे की जद में है तो औली में जोशीमठ के हक हकूकधारियों को भूमि आवंटित की जानी चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में लोग औली में आश्रय ले सकें। ज्ञापन देने वालों में सभासद समीर डिमरी, सभासद अमित सती, सभासद कल्पेश्वरी देवी, अतुल सती, कमल रतूड़ी, प्रकाश नेगी, रमा शाह, प्रेमा नेगी, बीना पंवार समेत 60 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग लगने से एक गौशाला जलकर राख, 2 मवेशी भी झुलसकर मरे
Next: कर्णप्रयाग में दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.