Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • फरसाली पट्टी के गांवों में एक हफ्ते से संचार सुविधा ठप
  • बागेश्वर

फरसाली पट्टी के गांवों में एक हफ्ते से संचार सुविधा ठप

RNS INDIA NEWS 13/09/2020
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में नगर से गांवों तक बीएसएनएल की संचार सेवा का बाधित होना आम होता जा रहा है। कभी नगर में सिगनल नहीं मिलते तो कभी ग्रामीण इलाकों में मोबाइल शोपीस बन जाते हैं। इन दिनों क्षेत्र की फरसाली पट्टी की संचार सेवा ठप है। एक हफ्ते से गांव में मोबाइल फोन बंद पड़े हैं। डाकखाने और कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। परेशान ग्रामीणों ने विभाग से जल्द संचार सेव बहाल करने की मांग की है।
फरसाली पट्टी के तहत 10 ग्राम पंचायत और दो दर्जन के करीब तोक आते हैं। जहां 10 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। क्षेत्र की संचार सेवा की आपूर्ति के लिए फरसाली गांव में बीएसएनएल का टावर लगा है। अक्सर टावर खराब रहता है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले आठ दिन से टावर खराब है। इसके कारण लोगों के मोबाइल शोपीस बने हैं। लोग मोबाइल पर बात नहीं कर रहे हैं। इंटरनेट का उपयोग नहीं होने से घरेलू गैस कनेक्शन, ऑनलाइन पढ़ाई सहित अन्य कार्य भी बाधित हो गए हैं। बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। डाकखाने के कामकाज पर भी असर पड़ा है। पोस्टमास्टर को जरूरी काम निपटाने के लिए 20 किमी दूर कपकोट जाना पड़ रहा है। विभिन्न गांवों के प्रधान भूपाल सिंह कोरंगा, हेमलता देवी, लीला देवी, त्रिलोक चंद्र, कमला देवी, गणेश मर्तोलिया, भागीरथी देवी, नरेद्र गिरी आदि ने विभाग से जल्द संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी परेशानी का स्थाई निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिग्री कॉलेज में सेनेटाइजर मशीन स्थापित की
Next: बीडीसी सदस्य ने लगाया जनप्रतिनिधियों पर फर्जी राशन कार्ड बनाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.