Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में भांजों ने की मामा की हत्या, दोनों गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून में भांजों ने की मामा की हत्या, दोनों गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
default featured image

देहरादून। दो भांजों ने मिलकर घर में रहने वाले मामा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक की दोनों हाथ की कलाई और गले पर नसें काट दी। सुबह घर वाले उठे तो बताया कि मामा ने आत्महत्या कर ली है। यही सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि जान नस कटने से नहीं गला दबने से गई है। इसके बाद मामले में पुलिस ने जांच करते हत्यारोपी दोनों भांजों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि खुड़बुड़ा मोहल्ले में रविवार को एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव घर के प्रथम माले पर कमरे में पड़ा था। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार (30 वर्ष) मूल निवासी देवबंद थाना क्षेत्र जिला सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो अमित के दो भांजे हत्या के आरोपी निकाले। दोनों ने रात में मामा को पहले शराब पिलाई इसे बाद गला दबाकर हत्या की। हत्या के खुद को बचाने के लिए घटनाक्रम आत्महत्या बनाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा ज्योत्सना त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धि पर किया गया सम्मानित।
Next: काम की तलाश में गए रानीखेत के युवक का गेस्ट हाउस में मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.