Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना इंटरनेट खर्च के बायोमेट्रिक प्रणाली का दबाव बनाने से राशन विक्रेता नाराज
  • देहरादून

बिना इंटरनेट खर्च के बायोमेट्रिक प्रणाली का दबाव बनाने से राशन विक्रेता नाराज

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शासन की ओर से बिना इंटरनेट खर्च दिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आदेश वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहना है कि इस व्यवस्था से राशन डीलरों और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को नगर पालिका सभागार में राशन विक्रेताओं की बैठक हुई। बैठक में डोईवाला व मियांवाला सर्किल के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक स्वर में बायोमेट्रिक व्यवस्था का विरोध किया। आदर्श राशनिंग डीलर वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा ने सरकार की ओर से राशन विक्रेताओं को इंटरनेट का खर्च नहीं दिया जाता। न ही विभाग की साइट ठीक प्रकार से चल रही है। इससे ऑनलाइन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है। विक्रेताओं की तमाम शिकायतों के बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऊपर से विक्रेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री नेमचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार को पहले राशन विक्रेताओं को मानदेय और लाभांश देना चाहिए। मौके पर शशि सिंधवाल, मंजू रानी, पदमा राठौर, प्रदीप पाल, अनुज गोयल, रघुवीर सिंह, नवीन बड़थ्वाल, अजय थापा, सुनीता देवी, दुर्गेश गुप्ता, उमेद सिंह, सुदेश बलोदी, मोहम्मद असलम, नरेंद्र मखलोगा, राकेश, आशीष मनवाल आदि कई विक्रेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की दुनिया ने की तारीफ : राजनाथ
Next: कैंप कर्मचारी की मौत के मामले में अजय की गिरफ्तारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.