Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की दुनिया ने की तारीफ : राजनाथ
  • राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की दुनिया ने की तारीफ : राजनाथ

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rajnath-singh_1569156451-1024x691

नई दिल्ली (आरएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के संतुलित दृष्टिकोण की अमेरिका ने निंदा नहीं की है बल्कि कई देशों ने भारत के मत का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका का मत साफ था। फिर भी भारत ने इस मामले पर संतुलित दृष्टिकोण रखने का फैसला किया जिसकी अमेरिका ने भी निंदा नहीं की। बल्कि कई देशों ने संतुलित दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर 2+2 वार्ता के लिए विदेश गए थे। दौरे के दौरान हम उम्मीद कर रहे थे कि भारत के संतुलित दृष्टिकोण को लेकर चर्चा होगी लेकिन अमेरिका ने भारत के दृष्टिकोण की निंदा नहीं की। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के दृष्टिकोण की तारीफ हुई क्योंकि भारत के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध है। इस दौरान डिजिटल इंडिया की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने बिहार के उस भिखारी का जिक्र किया जो क्यूआर कोर्ड के साथ भीख मांग रहा था। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल कैंपेन का असर इतना व्यापक है कि बिहार में एक भिखारी क्यूआर कोड गले में लटकाकर भीख मांग रहा है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की भूमिका तटस्थ रही है। भारत ने दोनों देशों को युद्ध रोककर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की लेकिन दुनिया के बाकी देशों की तरह खुले तौर पर युद्ध के लिए रूस की निंदा नहीं की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शरद पवार पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजी गई मराठी एक्ट्रेस
Next: बिना इंटरनेट खर्च के बायोमेट्रिक प्रणाली का दबाव बनाने से राशन विक्रेता नाराज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.