Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दाऊद गैंग पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर छोटा शकील के दो साथियों को दबोचा
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

दाऊद गैंग पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर छोटा शकील के दो साथियों को दबोचा

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
default featured image

मुंबई (आरएनएस)। दाऊद गैंग के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े डी कंपनी के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार सदस्यों की पहचान आरिफ अबुबकर शेख (59) और शब्बीर अबुबकर शेख के रूप में की गई है। एनआईए के बड़े अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सदस्य डी-कंपनी की गैरकानूनी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। साथ ही मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में आतंकवाद को फाइनेंस कर रहे थे।
अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एनआईए की विशेष कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसी हफ्ते की शुरुआत में एनआईए ने मुंबई कमिश्नरेट में 24 और मीरा रोड भयंदर कमिश्नरेट में पांच जगहों पर छापेमारी की थी।
अधिकारी ने कहा,  हमने सबूतों के तौर पर कई सारे इलेक्ट्रोनिक गैजेट, रियल स्टेट से जुड़े कागजात, पैसे और हथियार बरामद किए हैं। ऐसे में अब हम एक-एक करके उन सभी को समन भेजेंगे जहां से उक्त सामान बरामद किए गए हैं और उनसे पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने को कहेंगे।

जांच टीम के अधिकारियों के अनुसार छोटा शकील के साले सलीम कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट, महिम व हाजी अली दरगाह के मैनेजिंग ट्रस्टी सुहेल खंदवानी, बॉलीवुड निर्माता और 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी समीर हिंगोरानी, कथित हवाला ऑपरेटर अब्दुल कय्यूम, कथित सट्टेबाज से बिल्डर बने अजय घोसालिया उर्फ अजय गंडा, मोबिदा भिवंडीवाला, गुड्डू पठान और रेस्तरां मालिक असलम सरोदिया एनआईए की जांच के दायरे में हैं।
इसी साल के तीन फरवरी के जांच एजेंसी ने मुबंई और उससे सटे अन्य जिलों में 29 जगहों पर उक्त केस के संबंध में छापेमारी की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या
Next: गमगीन माहौल में राहुल भट का अंतिम संस्कार, भाजपा हाय-हाय के लगे नारे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.