Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में आईटीबीपी जोशीमठ में तैनात कांस्टेबल गिरफ्तार
  • पौड़ी

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ में आईटीबीपी जोशीमठ में तैनात कांस्टेबल गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर कोतवाली पुलिस एवं महिला पुलिस ने चलती टाटा सूमो वाहन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आईटीबीपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वाहन में सवार आईटीबीपी जोशीमठ में तैनात कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। श्रीनगर के कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि किशोरी ने वाहन में सवार युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी। किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत का पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। श्रीनगर बाजार बस अड्डे के समीप बलवन्त सिंह पुत्र संत सिंह निवासी ग्राम रुड़की मानक तबरा पंचकुला हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति आईटीबीपी जोशीमठ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वह जोशीमठ से छुट्टी लेकर अपने घर हरियाणा जा रहा था। वह जिस सवारी वाहन से जा रहा था, उसमें किशोरी और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि बलवंत सिंह ने चलते वाहन में किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। किशोरी ने अपने साथियों के साथ श्रीनगर बस अड्डे के पास उतरकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक दीक्षा सैनी, कांस्टेबल गौरव कुमार, विकास बेंज्वाडी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 जून से शुरू होगी अपात्र परिवारों के राशनकार्डों को निरस्त करने की कार्यवाही
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.