Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में यात्रा सीजन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
  • देहरादून

मसूरी में यात्रा सीजन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

मसूरी। यात्रा सीजन शुरू होने के बाद से मसूरी में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी अब होटलों में 50 से 60% तक की बुकिंग हो रही है और वीकेंड तक 90% तक की बुकिंग होने की उम्मीद है।
इस बारे में जानकारी देते हुए होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 3 मई से यात्रा सीजन शुरू होने के बाद से मसूरी में पर्यटकों की संख्या में 20 से 30% तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब मसूरी में पर्यटन सीजन के साथ ही यात्रा सीजन भी शुरू हो गया है। जिसके चलते अब वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी होटलों में अच्छी बुकिंग मिल रही हैं। वही व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना था कि पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा पर जाने वाली बसों को किंगक्रेंग पर रोका जा रहा है जो बिल्कुल गलत है जिसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन पर जाने वालो को किसी भी सूरत में रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बाइकों में भी चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं जिनको जाने नहीं दिया जा रहा है। वही इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी में पर्यटन सीजन व यात्रा सीजन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया कि पीएसी के साथ ही हेड कांस्टेबल, दरोगाओ अलग-अलग चौकियों में तैनात किया गया है। ताकि, बाहर से मसूरी आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों को किंगक्रेग पर नहीं रोका जा रहा है। जो प्राइवेट बसें मसूरी आ रही हैं उनको ही किंगक्रेंग पर रोककर पार्किंग में लगाया जा रहा है और वहां से टैक्सियों के माध्यम से मसूरी पहुंचाया जा रहा है। इसका प्रति व्यक्ति ₹50 चार्ज है। उन्होंने बताया कि बसों को किंगक्रेंग में इसलिए रोका जा रहा है ताकि शहर में जाम की स्थिति न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समाज कल्याण विभाग में 29 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा
Next: कल आएगी केवि में दाखिलों की दूसरी लिस्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.