Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने की अपील, सड़कों पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने की अपील, सड़कों पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

देहरादून। ईद उल फितर को लेकर देशभर उत्साह का माहौल है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद 3 मई यानी कल ईद मनाई जाएगी। ईद भाईचारे एवं सद्भावना संपन्न हो, इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाई गई है। ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा सड़कों पर ईद की नमाज करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। गढ़वाल डीआईजी करन सिंह नगन्याल के मुताबिक, सभी जिलों के एसपी व एसएसपी को लिखित रूप में निर्देश दिए गए हैं कि ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इसके लिए संवेदनशील स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जाए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों से बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई है।

ईद को लेकर बाजारों में रौनकः  ईद को लेकर देहरादून के बाजारों में रौनक देखी जा रही है। लोग ईद को लेकर नए कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं से जुड़े कॉस्मेटिक आइटम की बिक्री भी बाजार में बढ़ गई है। हालांकि, इस बार महंगाई का खासा असर भी नजर आ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि महंगाई की वजह से ईद पर खरीददारी करने में थोड़ा सोचना पड़ रहा है।

सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः ईद पर किसी तरह की अराजकता और सांप्रदायिक हिंसा ने हो इसके लिए अतिरिक्त बल तैनात की गई है। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य तरीके से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डाडा जलालपुर हिंसा के बाद गांव में भारी फोर्स तैनात की गई है.ईद के पकवानों पर भी महंगाई का असरः इस बार ईद के पकवानों से लेकर अन्य आवश्यक सामग्रियों पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। सेवई के रूप तैयार होने वाले पकवानों के वैरायटी में बीते सालों की तुलना 40 से 50 प्रतिशत की महंगाई देखी जा रही है। जो समय सेवई 180 से ₹200 प्रति किलो बिकता था, वो इस बार ₹280 प्रति किलो तक पहुंच गया है। दुकानदारों की मानें तो पकवानों को तैयार करने के लिए रिफाइन ऑयल, मैदा सूजी और बेसन जैसे आइटम के रेट काफी बढ़ गए हैं। जिसके चलते पकवानों को तैयार करने की कीमत भी बढ़ गई है। इसका सीधा असर बिक्री पर भी पड़ा है। महंगाई की वजह से खरीददार कम मात्रा में मीठी ईद से जुड़ी खाद्य सामग्री खरीद रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के दौरान मिलेंगी फ्री मेडिकल सर्विस, स्वास्थ्य मंत्री एवं सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ
Next: जिपं अध्यक्ष लिख सकेंगे सीडीओ और अपर मुख्य अधिकारी की एसीआर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.