Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छात्रवृत्ति घोटाले में सौ कॉलेजों की जांच फिर हुई शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

छात्रवृत्ति घोटाले में सौ कॉलेजों की जांच फिर हुई शुरू

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की थमी जांच को एक बार फिर एसआईटी ने गति देनी शुरू कर दी है। जिला समाज कल्याण विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर एसआईटी ने तीन स्थानों पर जाकर कॉलेजों से पूछताछ की और दस्तावेजों से मिलान भी किया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2011 से 2017 के बीच उत्तराखंड में बड़े स्तर पर शैक्षिक संस्थानों द्वारा अनुसूचित जाति,जनजाति छात्र-छात्राओं के अपने संस्थानों में फर्जी प्रवेश दर्शाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपये की धनराशि का गबन किए जाने से का मामला सामने आया था। वर्ष 2019 में गठित एसआईटी ने अपनी जांच करते हुए गिरफ्तारियां शुरू कर दी थी। एसआईटी ने शैक्षिक संस्था नों से संबंधित सभी दस्तावेजों और अभिलेखों की विस्तृत विवेचना करते हुए छात्रों के बयान दर्ज किए थे। जिसमें छात्रवृत्ति घोटाले की पुष्टि हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि 22 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ 10.88 करोड़ रुपये का गबन हुआ था। एसआईटी ने पहले चरण में बाहरी राज्यों के 304 शैक्षिक संस्थान व अध्ययनरत लाभार्थियों की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा थाने में 60 केस दर्ज किए गए। इस दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर एसआइटी ने 24 से अधिक जिला समाज कल्याण के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही बिचौलिए और शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे चरण में यूएस नगर के 203 सरकारी,अर्द्धसरकारी और निजी कालेज और उनमें अध्ययन के दौरान छात्रवृत्ति लेने वाले सवा लाख छात्रों की जांच शुरू की गई थी। अब तक एसआईटी ने जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के 103 कालेजों की जांच पूरी कर ली है। सोमवार को 100 कालेजों की जांच करते हुए एसआईटी ने काशीपुर, जसपुर और सितारगंज के करीब आधा दर्जन कालेजों की जांच की। इस दौरान जिला समाज कल्याण विभाग से मिले छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेजों का कालेज के दस्तावेजों से मिलान भी किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंद्रा जोशी आत्महत्या मामले में सास पर मुकदमा दर्ज
Next: नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.