Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम पूर्वानुमान : 3 से 5 मई के बीच प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
  • देहरादून

मौसम पूर्वानुमान : 3 से 5 मई के बीच प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक लोग पिछले कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे हैं। लेकिन अब लोगों के साथ ही वनाग्नि से धधक रहे जंगलों को बचाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। दो दिन बाद लोगों को तपिश से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 3 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 और 5 मई को मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी भी जारी की है। बता दें कि मार्च महीने के बाद अप्रैल में भी उत्तराखंड में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली थी तो वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान से लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा में बढ़ते दबाव के चलते 3 मई को पूरे प्रदेश में आंधी झकड़ के साथ भारी बारिश हो सकती है।

देहरादून मौसम विभाग केंद्र के निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि जहां आज से 2 मई तक प्रदेश के भीतरी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 3 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ आंधी और ओलावृष्टि भी होने में आसार हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले में 3 मई को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 4 और 5 मई को भी प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक, 3 मई से 5 मई तक होने वाली बारिश वनाग्नि पर रोक लगाने में सहायक साबित होगी। वहीं, बारिश से तापमान में गिरावट आने से भी लोगों को तपिश से राहत मिलेगी। इनदिनों उत्तराखंड में शनिवार तक तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जबकि, 29 अप्रैल तक प्रदेश में मात्र 5.9 mm बारिश मापी गई थी। जो कि तुलानात्मक -82 प्रतिशत थी, लेकिन 3 मई से मौसम में होने वाले बदलाव से राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा: तीर्थ यात्रियों के लिए परिवहन विभाग का 580 बसों का पूल
Next: किसानों की आमदनी बढ़ाने को पशुपालन की अहम भूमिका, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया प्लान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.