Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो दिन पूर्व हुई महिला प्रोफेसर की हत्या में पड़ोसी युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

दो दिन पूर्व हुई महिला प्रोफेसर की हत्या में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
rns featured image new

महिला द्वारा शारीरिक संबंधों के लिए दबाव बनाए जाने पर की थी हत्या
देहरादून। कोतवाली के अठूरवाला विस्थापित में दो दिन पूर्व हुई महिला प्रोफेसर की हत्या का पुलिस और एसओजी टीम ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने शारीरिक संबंधों के लिए दबाव बनाए जाने पर महिला की हत्या की थी। दरअसल, बीती नौ सितंबर को डोईवाला कोतवाली क्षेत्रांर्गत अठूरवाला विस्थापित सुनार गांव में रहने वाली एक रिटायर्ड प्रोफेसर पुतुल घोष(70 वर्ष) पुत्री अमल कुमार घोष की उसके ही घर पर ही हत्या कर दी गयी थी। रिटायर्ड प्रोफेसर मूल रूप से कोलकाता पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी, जो पिछले कुछ वर्षों से यहां अपना मकान बनाकर रह रही थी। उनकी हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को महज 48 घंटे का समय लगा। शुक्रवार को पुलिस ने पक्के सबूत जुटाने के बाद तनुज असवाल निवासी सुनार गांव अठुरवाला को गिरफ्तार किया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात पदमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपित तनुज असवाल का रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर लंबे समय से आना-जाना था। महिला के मोबाइल नंबर और व्हॉट्सएप पर दोनों के बीच बातचीत के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में भी इस बात की तस्दीक हुई। इसके बाद आरोपित को कोतवाल सूर्य भूषण नेगी, वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत और एसओजी टीम ने शहीद द्वार जौलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित तनुज ने बताया कि महिला उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती थी। बात खुलने और समाज में बदनामी के डर से उसने रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या का मन बना दिया। तनुज ने बताया कि नौ सितंबर को वो महिला के घर में घुसा, जहां उसके हाथ और मुंह बांधकर डंडे से उसपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तनुज असवाल की तलाशी में उसके कब्जे से मृतका महिला के जरिए गिफ्ट में दी गई सोने की चेन, अंगूठी सहित करीब 12 तोला सोना और चार हजार 835 रुपए नगद बरामद किए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना के रोज महिला के गले की सोने की चेन, सोने के कड़े, अंगूठी, झुमके, सिक्के, घड़ी नगदी आदि बरामद हुई थी।
हत्या के खुलासे में यह रहे शामिल रिटायर्ड प्रोफेसर की हत्या के खुलासे में डोईवाला कोतवाल सूर्य भूषण सिंह नेगी, निरीक्षक एसओजी ऐश्वर्या पाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत, शांति प्रसाद चमोली, कुलवंत सिंह, ज्योति सिंह, कपिल यादव, देवेंद्र नेगी, शशिकांत, विकास कुमार, भारत सिंह, प्रमोद कुमार, ललित कुमार, देवेंद्र कुमार, रविंद्र टम्टा, चंद्र मोहन सिंह, दीक्षा सैनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क न पहनने पर 150 लोगों के चालान
Next: घास काटने गई युवती की खाई में गिरने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.