Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रथयात्रा के दौरान बिजली का तार लगने से 2 बच्चों सहित 11 की मौत
  • राष्ट्रीय

रथयात्रा के दौरान बिजली का तार लगने से 2 बच्चों सहित 11 की मौत

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक रथ यात्रा निकालने के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर के रथ को श्रद्धालु खींच रहे थे। कहा जा रहा है कि भगवान अय्यपा का उत्सव मनाने के लिए मंगलवार की रात को भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। तिरुचिरापल्ली मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी बालकृष्णन ने कहा है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में 11 की मौत हो गई जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं तथा 15 अन्य घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार कालीमेडु नाम के गांव में ये हादसा हुआ है।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु मंदिर के रथ को सड़कों से खींच रहे थे, तभी रथ को घुमाते समय एक बिजली का तार उसमें फंस गया। इससे 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल हुए कई अन्य लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
सेंट्रल जोन तिरुचिरापल्ली आईजीपी वी बालकृष्णन और तंजावुर एसपी रावली प्रिया ने तंजावुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, जहां घायल मरीजों को भर्ती कराया गया है।

कहा जा रहा है कि इस हादसे में और भी लोगों की जान जा सकती थी। दरअसल इन इलाकों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर गड्डे में पानी भर गया था। लिहाजा करीब 50 लोग रथ से दूर खड़े थे। घायलों को इलाज के लिए तंजौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।

PM, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 अप्रैल
Next: स्टोन क्रशर पर लेन देन के विवाद में आधी रात चली गोलियां, एक की मौत, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.