Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक चौहान ने किया किसान मेले का उद्घाटन
  • देहरादून

विधायक चौहान ने किया किसान मेले का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र ढ़करानी में किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में पछुवादून के सात सौ किसानों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से उन्नत कृषि की जानकारी मुहैया कराई गई। मंगलवार को मेले का उद्घाटन करते हुए विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि देश अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शुमार है। इस तरह के मेलों का उद्देश्य खेती की लागत को कम कर अच्छे गुणवत्ता युक्त उत्पाद प्राप्त करना और खेती में अच्छी उत्पादन क्षमता को प्राप्त करना है। इसके साथ ही परंपरागत खेती को बढ़ावा देने को अपने परंपरागत ज्ञान और नई तकनीक का समावेश करना है। मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को उन्नत तकनीकों के प्रदर्शन दिखाए गए। मेले के समापन पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, केवीके के प्रभारी अधिकारी डा. एके शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके डिमरी, डा. संजय कुमार, डा. एके सिंह, डा. लतिका शुक्ला, डा. आरपी सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रॉपर्टी को लेकर विवाद, मकान मालिक ने सामान सहित बाहर निकाला
Next: दहेज उत्पीड़न में पति सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.